फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसी में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से

विज्ञापन
AU: ecc last semester examination to be held on september 14th
विज्ञापन
-इविवि की तर्ज पर ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

-कॉलेज प्रशासन ने जारी किया परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं इविवि की तर्ज पर ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी। कॉलेज प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलेंगी।
बीए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, बीए अंतिम सेमेस्टर गणित एवं सांख्यिकी की परीक्षाएं 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक होंगी। वहीं, बीकॉम अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी और 29 सितंबर को समाप्त हो जाएगी, जबकि बीएससी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। विज्ञान संकाय की स्किल एनहैंसमेंट कोर्स (एसईसी) की अनिवार्य विषय की परीक्षा सात अक्तूबर और कला संकाय की एसईसी की अनिवार्य विषय की परीक्षा 17 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ए. मोसेज के अनुसार परीक्षा अवधि चार घंटे की होगी। परीक्षा सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। इविवि की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षा होगी। यानी अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से पेपर का डाउन लोड करना होगा और इसके बाद सवालों को उत्तर लिखकर पीडीएफ कॉपी को अपलोड करना होगा। इस दौरान वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो इविवि की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें