फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sun, 15 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रवेश पत्र में नाम की गड़बड़ी की स्थिति में परीक्षार्थी अपने स्कूल के परिचय पत्र के साथ पहुंचें परीक्षा केंद्र पर
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 की तैयारी पूरी हो गई है। ‘अमर उजाला’ की ओर से रविवार को होने वाली इस परीक्षा में इलाहाबाद में कुल 5566 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

अमर उजाला की ओर से आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड ऑफ लाइन आवेदन करने वालों को ऑफ लाइन और ऑन लाइन आवेदन करने वालों को ऑन लाइन जारी किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा में इलाहाबाद से आवेदन करने वाले नौवीं एवं दसवीं के 1895, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 3671 अर्थात कुल मिलाकर 5566 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ की ओर से लगातार दूसरी बार आयोजित इस परीक्षा के लिए सिविल लाइंस के विनायक सिटी स्क्वायर स्थित दस्तक-कैरियर कोचिंग को केंद्र बनाया गया है। सरदार पटेल मार्ग, सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी स्क्वायर सुभाष चौराहे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ‘अमर उजाला’ की ओर से 15 नवंबर को होने वाली पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होगी, इसके लिए परीक्षार्थी को 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे के बीच होगी, इसके लिए परीक्षार्थी को डेढ़ बजे रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


कई विद्यार्थियों ने ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी फोटो की जगह कार्ड या कुछ और लगा दिया है। कुछ आवेदकों की शिकायत आई है कि एडमिट कार्ड पर उनका नाम तो गलत है लेकिन उनके पिता और स्कूल का नाम सही है। कुछ एडमिट कार्डों में फोटो नहीं है। ऐसे आवेदक घबराएं नहीं। अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें