स्टेशनों पर खुलेंगे जनसुविधा केंद्र, मिलेंगे सभी जरूरत के सामान
प्रयागराज समेत मंडल के कानपुर, अलीगढ़, खुर्जा, फतेहपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला, विंध्याचल, फिरोजाबाद आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सफर के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले तमाम सामान आसानी से उपलब्ध होंगे। इसके लिए स्टेशनों पर जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। देश भर में अभी दो हजार स्टेशनों पर यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाएगी। यह सेंटर 24 घंटे काम करेंगे। रेलवे बोर्ड से इस संबंध में गाइड लाइन आने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में जनसुविधा सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।