पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने इस फिल्म को नहीं देखा है। इसलिए उसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।
एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संवाददाताओं से हुई अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछले 20-25 वर्षों से केरल का माहौल एवं छवि बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने इस फिल्म को नहीं देखा है। इसलिए उसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।
विज्ञापन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि केरल में वर्तमान समय सबके साथ कानूनी तौर पर समान व्यवहार होता है। बागेश्वर घाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यपाल ने उसे अनुचित बताया। कहा कि भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से हम सनातनी हिंदू हैं। देश में संविधान का राज है। यहां सबके साथ समान व्यवहार होता है और आगे भी होता रहेगा।
सर सैयद अहमद ने भी कहा था मुझे हिंदू कहो। आज जो भी विरोध हो रहा है वह मात्र राजनीतिक है। इससे पहले पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास गए। वहां उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी और बहु कविता यादव त्रिपाठी से उन्होंने मुलाकात की। कहा कि पंडित जी से उनका संबंध 1975 से है। वह मुझे बहुत स्नेह देते थे। समय-समय पर मैं उनसे तमाम मामलों में विधिक सलाह लेता था। उनके जाने से मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरे परिवार का कोई सदस्य मुझे छोड़कर चला गया। राज्यपाल भाजपा नेता राकेश शुक्ला के ऑकलैंड स्थित आवास पर भी गए।