फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से रोक और लवजेहाद रोकने के लिए बनेगी कार्य योजना 

Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
vhp - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के 19 जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में रविवार को धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से रोक और लव जेहाद रोकने के लिए कार्य योजना तैयार करने पर मंथन हुआ। क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह की अध्यक्षता में एलडीसी इंजीनियरिंग कालेज में शुरू हुई।  बैठक में हिंदू समाज की एकता पर बल दिया गया।  कहा गया कि हिंदू समाज की गतिविधियां तेज करने के लिए मोहल्ले स्तर पर सत्संग शुरू किया जाए।
विज्ञापन


शाम चार बजे शुरू हुई बैठक में अंबरीश सिंह ने कहा कि धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। इस दिशा में विहिप कार्यकर्ता जुट जाएं। सामाजिक समरसता के लिए संगठन की सबसे निचली इकाई तक कार्य होने चाहिए। लव जेहाद रुके इसकी कार्य योजना तैयार हो। इसका विचार हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है।

अंबरीश सिंह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन संगठन की रणनीति पर खड़ा हुआ। वेद का विस्तार, संगठन के द्वारा गौ माता की रक्षा भी समय-समय पर की जाती रही है।  इसके पूर्व बैठक  कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत शुरू हुई। इस दौरान उदघाट्न सत्र में  क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह, प्रांत अध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने भगवान राम की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


राम नवमी पर प्रांत के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
बैठक के दूसरे सत्र में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि रामनवमी में गांव मोहल्ले स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम संगठन के द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र के प्रथम दिन ओउम लिखा भगवा ध्वज घर-घर लगे उसका संगठन पूरा प्रयास करेगा।  सीता नवमी का कार्यक्रम मातृशक्ति के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार हो रही है। बैठक में बजरंग दल,  दुर्गा वाहिनी, परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण की योजना भी तैयार हुई। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश,  सुरेश अग्रवाल, नरसिंह त्रिपाठी, मोहनलाल पटेल, आनंद, महेश सिंह, विष्णु श्रीवास्तव, महेंद्र मौर्य, सत्येंद्र शुक्ला, अजय गुप्ता, अमित पाठक, अमरनाथ  तिवारी,  कमला मिश्रा, दिनेश मौर्य, दिव्या, चंद्र निधान, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें