फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भीटी गांव की एक युवती बुधवार की सुबह शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव में रहने वाला बटेर अपने दो साथियों के साथ आया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती घबराकर चीखने लगी तो वहां आस पास के लोग दौड़े। 
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनंगज के भीटी गांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। युवती की चीख चिल्लाहट से लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी भाग निकले। बाद में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन



भीटी गांव की एक युवती बुधवार की सुबह शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव में रहने वाला बटेर अपने दो साथियों के साथ आया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती घबराकर चीखने लगी तो वहां आस पास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख तीनों वहां से भाग निकले। पास पड़ोस वालों ने तुरंत घर वालों को सूचना दी। युवती को चोटें भी आईँ थीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।


युवती की तहरीर बटेर और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि मुख्य आरोपी बटेर को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जल्द ही युवती का बयान कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें