फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला हादसा : मालगाड़ी के वैगन का दरवाजा खुलने से टूट गए 40 वाटर हाईड्रेंट पाइप, तीन घंटे बाधित रहा रूट

Thu, 23 Jun 2022 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गुजरात के जामनगर से चली नमक लदी मालगाड़ी बृहस्पतिवार की सुबह 11.15 बजे के आसपास जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। इस दौरान मालगाड़ी के एक वैगन का दरबाजा खुला होने से प्लेटफार्म के दूसरी ओर लूप लाइन में लगे ट्रेनों में पानी भरने वाले एक के बाद एक 40 हाईड्रेंट पंप उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नमक लदी मालगाड़ी के वैगन का एक दरबाजा खुल गया। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो उसके दूसरी ओर लगे 40 वाटर हाईड्रेंट पंप वैगन के दरबाजे की चपेट में आने से टूट गए। इस दौरान तेज आवाज आने से जंक्शन पर हड़कंप मच गया। इस आपाधापी में मालगाड़ी जंक्शन पर तीन घंटे तक खुली रही। राहत भरी बात यह रही कि दरबाजा प्लेटफार्म की साइड नहीं खुला, अन्यथा वहां उसकी चपेट में यात्री आ सकते थे।

विज्ञापन



गुजरात के जामनगर से चली नमक लदी मालगाड़ी बृहस्पतिवार की सुबह 11.15 बजे के आसपास जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। इस दौरान मालगाड़ी के एक वैगन का दरबाजा खुला होने से प्लेटफार्म के दूसरी ओर लूप लाइन में लगे ट्रेनों में पानी भरने वाले एक के बाद एक 40 हाईड्रेंट पंप उसकी चपेट में आ गए। कुछ पंप टूट गए तो कुछ बीच से टेढ़े हो गए। इस दौरान आई तेज आवाज से जंक्शन पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जंक्शन पर मौजूद रेल अफसर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे।


मौके पर पहुंचने के बाद मालूम पड़ा कि 40 वाटर हाईड्रेंट पंप उसकी चपेट में आ गए हैं। आनन फानन में वहां ओएचई से पावर सप्लाई रोक दी गई। हालांकि तकरीबन आधे घंटे के बाद पावर सप्लाई बहाल कर दी गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त हुए पंपों की मरम्मत का काम शुरू हुआ। इस आपाधापी में तकरीबन तीन घंटे तक प्लेटफार्म पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। बाद में दोपहर 1.45 बजे मालगाड़ी छिवकी के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन



‘ मालगाड़ी के एक वैगन का दरबाजा खुला हुआ था। उस वजह से 40 वाटर हाईड्रेंट पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले की जांच बिठा दी गई है।’ - डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें