फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नौ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 13 Mar 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उतरांव (प्रयागराज)

सार

उतरांव थाना क्षेत्र में एक गांव की नौ वर्ष की छात्रा के साथ बृहस्पतिवार को 9:00 बजे रात उस समय दुष्कर्म का प्रयास किया गया जब वह सब्जी मसाला लेने पड़ोस में ही दुकान पर गई थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र में एक गांव की नौ वर्ष की छात्रा के साथ बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे उस समय दुष्कर्म का प्रयास किया गया जब वह सब्जी मसाला लेने पड़ोस में ही दुकान पर गई थी। इस मामले में उतरांव पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी दुकानदार, उसके पिता, भाई समेत 4 के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास सहित मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। नाबालिग कक्षा चार की छात्रा है । एफआईआर के अनुसार उक्त छात्रा से उसकी मां ने 10 रुपया देकर पड़ोस के ही दुकान से सब्जी मसाला लाने के लिए कहा।

विज्ञापन


आरोप है कि जब वह दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने मौका पाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। छात्रा रोते चिल्लाते भागते हुए घर पहुंची और सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद उसकी मां एवं पिता उस दुकान पर जाकर दुकानदार से पूछताछ करने लगे। आरोपी दुकानदार माफी मांगने लगा। कहा कि गलती हो गई। विवाद होता देख दुकानदार के भाई और पिता भी आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

इस दौरान छात्रा की मां और पिता को चोटे आई हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद छात्रा की मां की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने आरोपी दुकानदार, उसके भाई और पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है।। थानाअध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी दुकानदार मुनीम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें