महिला मैनापुर थाना एयरपोर्ट क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 26 मार्च को रात 8:00 बजे वह अपने पैदल ही मायके जा रही थी। मैनापुर स्थित मुर्गी फार्म के 20 कदम पहले पहुंचने पर बबई यादव व एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम पता, वह नहीं जानती, उसका पीछा करने लगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एयरपोर्ट क्षेत्र में विवाहिता को सड़क से खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगाें पर केस दर्ज किया है।
महिला मैनापुर थाना एयरपोर्ट क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 26 मार्च को रात 8:00 बजे वह अपने पैदल ही मायके जा रही थी। मैनापुर स्थित मुर्गी फार्म के 20 कदम पहले पहुंचने पर बबई यादव व एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम पता, वह नहीं जानती, उसका पीछा करने लगे। मुर्गी फार्म के पास बबई ने उसे हाथ पकड़कर रोड के बगल स्थित गड्ढे में खींच ले गया।
विज्ञापन
जबरन कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके पति मौके पर पहुंचे और फिर वह किसी तरह बच पाई। उधर हमलावर गाली देते हुए व जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर अरुण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।