मंगलवार शाम को इलाके के टुड़िहार गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने टेंट कारोबारी का अपहरण करने की कोशिश की। बदमाश उन्हें बाइक पर बिठाकर ले जाने लगे। लेकिन, चपरतला गांव के सामने टेंट कारोबारी धक्का देकर नहर में कूद पड़े। टेंट कारोबारी ने बदमाशों पर एक लाख रुपये नकद संग फोन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
बता दें कि नेवढ़िया गांव के हीरा लाल बिंद टेंट कारोबारी हैं। वह मंगलवार दोपहर में अपने भांजे राहुल के साथ बाइक से मांडा दिघिया गए थे। वहां से लौट रहे था कि टुड़िहार गांव के समीप तीन बाइकों पर सवार दो-दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। फिर बाइक पर बिठाकर मेजा की तरफ भाग रहे थे कि चपरतला गांव के सामने हीरालाल बिंद ने शोर मचाते हुए बाइक सवार बदमाशों को धक्का दे दिया और नदी में कूद पड़े। कारोबारी के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने टेंट कारोबारी का बयान दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बोले अफसर
जांच-पड़ताल में पता चला कि मामला आपसी लेनदेन का है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। - राजेश उपाध्याय थानाध्यक्ष मेजा।