फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्र के अपहरण का प्रयास, भागकर बचाई जान

Thu, 12 Mar 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रहे एक छात्र को नकाबपोश बाइक सवार ने अपहरण की कोशिश की। गनीमत रहा कि छात्र को उठाते समय वह गिर पड़ा और मौका पाकर भागकर जान बचाई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इरादतगंज निवासी कपड़ा व्यापारी विनोद केसरवानी का 12 वर्षीय बेटा लक्ष्य दांदुपुर स्थित एक निजी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। बीते मंगलवार को वह घर से दो किलोमीटर दूर बोगी गांव स्थित राम खेलावन बालिका इंटर काॅलेज में ट्यूशन करने गया था। ट्यूशन पढ़ने के बाद वह शाम छह बजे ट्यूशन से अकेले घर लौट रहा था।
अभी वह कोचिंग सेंटर से कुछ ही दूर नहर पुलिया के पास पहुंचा ही था कि नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने छात्र को पीछे से बाइक पर बैठाने की कोशिश। छात्र के अनुसार काॅलर का बटन टूटने से वह सड़क पर गिर पड़ा और भाग निकला। छात्र ने घर जाकर आप बीती बताई। बताया कि बाइक से चंद कदम दूरी पर काले रंग की मारुति भी खड़ी थी। दोनों वाहन रीवा रोड की तरफ भाग निकले। बाइक के नंबर प्लेट पर काले रंग की बैग लटक रही थी। छात्र के पिता ने बुधवार दोपहर घूरपुर थाने पहुंच मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें