बारा तहसील में व्याप्त अनियमितता को लेकर विरोध जताते अधिवक्ता
- फोटो : Samvad
बार एसोसिएशन बारा के मंत्री और कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम बारा सहित अन्य न्यायालयों का बहिष्कार का ऐलान किया। मंत्री ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार और हड़ताल जारी रहेगी।
बारा के अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह पहले ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के अनुसार समस्त न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के वादों का समय से निस्तारण नहीं होना, न्यायालयों में व्याप्त अनियमितता और आदेश सुरक्षित किए जाने के बावजूद समय से निर्णय न करने आदि आरोप लगाया गया है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने समस्त न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, रूपेश त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, राजन पांडेय, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र, प्रदीप द्विवेदी आदि रहे।