प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र में बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर चारों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एक जुलाई को केस दर्ज किया गया है। सैदपुर निवासी श्याम पाल ने पुलिस को बताया कि 29 जून काे वह अपनी बाइक लेकर सैदपुर चौराहे से करेली की तरफ जा रहा था। लखनपुर के पास एक बुलेट सवार उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
आरोप है कि इसका विरोध पर बुलेट सवार दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के मिलकर उसपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। हमले में उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं।