फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: घर पर धावा बोल कुनबे को किया लहूलुहान, तड़तड़ाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण से घर लौट रहे युवक से विवाद के बाद एकजुट हुए लोगों ने एक घर पर धावा बोलकर भारी बवाल काटा। हमलावरों ने युवक व उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। तोड़फोड़ के साथ ही हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। ताबड़तोड़ फायरिंग गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मामले में पांच नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर के सत्यम तिवारी सोमवार की शाम कहीं से निमंत्रण से लौट रहे थे। रास्ते में गोविंदपुर चौराहे पर पड़ोसी गांव के पंचलाल सरोज से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पंचलाल ने सत्यम को घूसों तथा लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान रामपुर चौराहे से घर जा रहे वीरसिंहपुर के राकेश तिवारी ने बीचबचाव किया तो उनकी भी जमकर पिटाई कर दी।
लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि बाद में पंचलाल, लालजी सरोज, उदयराज, श्याम व सर्वेश समेत सौ लोगों ने असलहा, लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से लैस होकर सत्यम के घर पहुंचकर परिजनों को मारापीटा। इसके बाद हमलावरों ने वीर सिंहपुर निवासी राकेश तिवारी के घर धावा बोलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिटाई से राकेश का हाथ टूट गया और उसकी पत्नी मिथिलेश व मंजू लहूलुहान हो गईं। हमलावरों ने गृहस्थी के सामानों में तोड़फोड़ की। हमलावरों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। इससे दहशत फैल गई। बवाल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। देर रात घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
राकेश तिवारी की तहरीर पर आरोपी पंचलाल समेत पांच नामजद तथा सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि हवाई फायरिंग हुई है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें