फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी, महिला सिपाही से बदसलूकी

Wed, 11 May 2022 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा कोठी में बुधवार को राजस्व निरीक्षक प्राची केसरवानी, लेखपाल गंगा प्रसाद एवं शंकरगढ़ पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। कार्रवाई चल रही थी कि तभी वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और नोकझोंक शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा गांव में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक दरोगा की वर्दी फाड़ने के साथ महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी की गई। जानकरी पर आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के देवरा कोठी में बुधवार को राजस्व निरीक्षक प्राची केसरवानी, लेखपाल गंगा प्रसाद एवं शंकरगढ़ पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। कार्रवाई चल रही थी कि तभी वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और नोकझोंक शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और राजस्व निरीक्षक के साथ ही पुलिसकर्मियों पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह की वर्दी फाड़ डाली गई, साथ ही एक महिला कांस्टेबल के साथ भी बदसलूकी की गई।

विज्ञापन

आधा दर्जन नामजद सहित दर्जनों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
जानकारी पर आसपास के थानों की फोर्स लेकर अफसर मौके पर पहुंचे और तब जाकर मामला शांत कराया जा सका। राजस्व निरीक्षक ने बताया की देवरा कोठी निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उनकी बाउंड्रीवॉल को तोड़कर रामकरण यादव व अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी कई बार नाप व पैमाइश भी की गई थी। अधिकारियों के निर्देश पर ही टीम अतिक्रमण हटाने गई थी।


टीम वहां पहुंची तो रामकरण यादव व उनके परिजनों ने हमला कर दिया। राजस्व निरीक्षक ने गंभीर धाराओं पर रामकरण यादव पुत्र छोटेलाल, रूप सिंह पुत्र श्याम करण, विवेक यादव पुत्र रामकरण, विकास यादव पुत्र रामकरण, चंचला देवी पत्नी रामकरण, सुधा यादव व दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। उधर शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें