फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ईडी दफ्तर में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला, मनी लॉड्रिंग के आरोपी सोनभद्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत पांच पर केस

Wed, 16 Feb 2022 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कटरा में जगराम चौराहे के पास बीके बनर्जी मार्ग पर ईडी का उपक्षेत्रीय कार्यालय स्थित है। 14 फरवरी को रोज की तरह कार्यालय में कामकाज चल रहा था। आरोप है कि तभी सोनभद्र का रहने वाला पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत पांडेय दो-तीन अन्य लोगों के साथ जबरन आकर हंगामा करने लगा। विरोध पर कर्मचारियों से गालीगलौज भी की।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा में जगराम चौराहे के पास स्थित प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) के दफ्तर मे घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया। विरोध पर गालीगलौज की गई और जान से मारने को धमकाया गया। हमले में दोनों सुरक्षाकर्मी चोटिल हो गए। मामले में ईडी अफसरों ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर सोनभद्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कर्नलगंज पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन




कटरा में जगराम चौराहे के पास बीके बनर्जी मार्ग पर ईडी का उपक्षेत्रीय कार्यालय स्थित है। 14 फरवरी को रोज की तरह कार्यालय में कामकाज चल रहा था। आरोप है कि तभी सोनभद्र का रहने वाला पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत पांडेय दो-तीन अन्य लोगों के साथ जबरन आकर हंगामा करने लगा। विरोध पर कर्मचारियों से गालीगलौज भी की।



रोकने की कोशिश करने पर सुरक्षाकर्मियों शिवाकांत चतुर्वेदी व संजीत कुमार गोस्वामी से हाथापाई की जिसमें दोनों चोटिल हो गए। कुछ समय बाद अपने दो-तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया और सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकालकर मारने की धमकी देने लगे। घटना की रिकॉर्डिंग करने पर मोबाइल तोड़ने की धमकी दी। इससे कार्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के जुटने पर भागे 
शोरगुल पर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कार्यालय में तैनात सहायक निदेशक हेमंत कुमार तिवारी ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की।



कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कमलाकांत पांडेय, टीएन शुक्ला को नामजद करते हुए तीन अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व लोकसेवक पर हमला करने समेत अन्य आरोपों में केस लिखा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मनी लांड्रिग के केस की चल रही है जांच
कमलाकांत पांडेय मूल रूप से सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज का रहने वाला है। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी है। ब्लॉक प्रमुख रहने के दौरान ही उसने मनरेगा योजना के अंतर्गत मिले बजट में लाखों का हेरफेर किया था। इसी मामले के संबंध में ईडी की टीम उस पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस मामले में उसे पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था लेकिन वह तय तिथि पर नहीं आया। बाद में अपने साथियों संग आकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें