फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: महंत सत्यनाम दास पर जानलेवा हमला, आश्रम में किरायेदार करा रहा था निर्माण कार्य, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Jan 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : दबंगों के हमले में घायल साधु। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

बलुआघाट स्थित उदासीन आश्रम के महंत सत्यनाम दास पर मंगलवार तड़के हमला कर दिया गया। आश्रम में किरायेदार रात में तीन बजे निर्माण करा रहा था। महंत ने रोका तो उन पर हमला कर दिया गया। इस मामले में किरायेदार, उसके बेटे और दामाद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में कई संतों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। 

विज्ञापन


बलुआघाट स्थित उदासीन आश्रम में कई किरायेदार हैं। मंगलवार की रात किरायेदार प्रभात मिश्रा ने निर्माण काम शुरू करा दिया। तीन बजे के करीब महंत सत्यनाम दास पहुंच गए। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान उनपर हमलाकर हमला कर ईट से सिर फोड़ दिया गया। लहूलुहान हालत में महंत थाने पहुंचे।

पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एसओ मुट्ठीगंज ने बताया कि महंत की तहरीर पर प्रभात, उसके बेटे और दामाद के साथ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। महंत की सुरक्षा में पुलिस के दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। उधर घटना से नाराज कई संतों ने आईजी और डीआईजी को फोन कर इस मामले में तुरंत कार्रवाई को कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें