फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में एआरटीओ पर हमला, वाहन में की तोड़फोड़

Sun, 09 Feb 2020 12:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झूंसी थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव में एक स्कूल परिसर के बाहर वाहनों की चेकिंग के लिए पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन दल की टीम पर हमला कर दिया गया। एआरटीओ सुरेश मौर्य के साथ मारपीट की गई। सरकारी वाहन को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के आधार पर एक स्कूल के प्रबंधक सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  किया गया है। 
विज्ञापन


एआरटीओ तृतीय सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि वह वाहनों की जांच करने के बाद टीम के साथ पटेलनगर गांव के एमआरएस स्कूल एंड कॉलेज पहुंचे थे। स्कूल की तीन बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था। एक मैजिक का परमिट भी नहीं था। आरोप है कि प्रबंधक ने अपने लोगों के साथ हमला बोल दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें