फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद श्यामा चरम गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

विज्ञापन
Teachers take serious questions on new education policy
विज्ञापन
पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता की गिरफ्तारी का वारंट
विज्ञापन

प्रयागराज। आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए ने पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी किया है। उनको 14 सितंबर को अदालत में हाजिर करने का निर्देश दिया गया है। मामले की सुनवाई स्पेशलकोर्ट जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं। एडीजीसी राजेश गुप्ता ने कोर्ट के समक्ष मुकदमा पेश किया।
विज्ञापन

घटना 16 अप्रैल 2009 की सराय इनायत थाने की है। आरोप है कि कोटवा ग्राम में चुनावी सभा हुई थी। सभा में तत्कालीन सपा नेता अमर सिंह, जया बच्चन आदि उपस्थित थे। सभा में समाजवादी पार्टी के चुनाव संचालन समिति के सदस्य दिग्वजय सिंह की ओर से फूलपुर लोकसभा के प्रत्याशी श्याम चरण गुप्ता के समर्थन में जाति विशेष से मतदान की अपील करने संबंधी पर्चा वितरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें