फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा : अतीक अहमद की 16 करोड़ की तीन संपत्तियां कुर्क, प्रयागराज व लखनऊ स्थित तीन संपत्तियों पर कार्रवाई

Wed, 14 Sep 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोपहर में दो बजे के करीब पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम कसारी मसारी पहुंची। यहां अतीक के पैतृक मकान से 500 मीटर दूरी पर ही उसके दो बेशकीमती भूखंड चिह्नित किए गए थे। पुलिस टीम ने इन भूखंडों पर नोटिस बोर्ड लगवाया और फिर ढोल बजवाकर मुनादी कराई। 
विज्ञापन
Prayagraj News : धूमनगंज स्थित माफिया अतीक अहमद के मकान को किया गया कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद की 16 करोड़ रुपये मूल्य की तीन संपत्तियां बुधवार को पुलिस ने कुर्क कर दी। इनमें धूमनगंज व लखनऊ के इंदिरापुरम फैजुल्लागंज में स्थित संपत्तियां शामिल हैं। दोनों जगहों पर स्थित संपत्तियों का अनुमानित मूल्य आठ-आठ करोड़ बताया गया है। 

विज्ञापन



दोपहर में दो बजे के करीब पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम कसारी मसारी पहुंची। यहां अतीक के पैतृक मकान से 500 मीटर दूरी पर ही उसके दो बेशकीमती भूखंड चिह्नित किए गए थे। पुलिस टीम ने इन भूखंडों पर नोटिस बोर्ड लगवाया और फिर ढोल बजवाकर मुनादी कराई। 


कसारी मसारी स्थित जिन दो भूखंडों को कुर्क किया गया, उसका कुल क्षेत्रफल लगभग एक बीघा चार बिस्वा है। दोनों भूखंडों का अलग-अलग अनुमानित मूल्य करीब चार-चार करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

अतीक के नाम पर दर्ज, 2001 में खरीदे गए
जिन दो भूखंडों को कुर्क किया गया वह 2001 में अतीक अहमद के नाम पर खरीदे गए थे। इसका गाटा संख्या 1326 व 1327 है। मौके पर लगवाए गए बोर्ड में यह नोटिस अंकित है कि उक्त दोनों संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। ऐेसे में दोनों संपत्तियों पर कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। ं
विज्ञापन

लगभग 800 वर्ग मीटर में बना था आलीशान मकान
उधर अतीक के लखनऊ स्थित मकान पर कार्रवाई के लिए एसपी क्राइम सतीश चंद्र के नेतृत्व में एक टीम सुबह ही लखनऊ के लिए रवाना हो गई। दोपहर बाद टीम वहां पहुंची जिसके बाद लखनऊ पुलिस व प्रशासन की मदद से शेरवानी नगर, फैजुल्लागंज में पहुंची और मकान को कुर्क कर दिया। पुलिस अफसरों ने बताय कि मकान में ताला बंद था। इसका कुल क्षेत्रफल 799.25 वर्ग मीटर है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी प्रयागराज के 14 सितंबर को जारी आदेश के तहत की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में एसपी क्राइम के अलावा सीओ सिविल लाइंस नरसिंह नारायण सिंह, इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश कुमार मौर्य व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद ोथे।  


माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उसके सहयोगियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। -शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें