सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय के आलीशान मकान को कुर्क कर लिया।
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय के आलीशान मकान को कुर्क कर लिया। उसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
हत्या, लूट, छिनैती, जालसाजी, दुष्कर्म सहित अन्य कई गंभीर मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में बंद है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय पर कार्रवाई की गई। गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस व राजस्व टीम के साथ मयूर विहार कालोनी, झलवा, प्रयागराज स्थित हनुमान सेवक के तीन करोड़ 25 लाख कीमत के मकान को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया।
आरोप है कि हनुमान सेवक ने अपराध से अर्जित धन से मकान बनवाया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हनुमान सेवक 2017 से अपराध जगत में सक्रिय रहकर पूर्व विधायक के अवैध कारोबार और राजनैतिक कार्यों में सहयोग करता रहा है।