फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बालगृह में अतीक के दोनों बच्चे सुरक्षित, बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने किया दौरा

Mon, 10 Apr 2023 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजरूपपुर बाल सरंक्षण गृह में बंद माफिया अतीक अहमद के दोनों बच्चे सुरक्षित एवं खुश हैं। राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बालगृहों के निरीक्षण के बाद यह बात कही।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजरूपपुर बाल सरंक्षण गृह में बंद माफिया अतीक अहमद के दोनों बच्चे सुरक्षित एवं खुश हैं। राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बालगृहों के निरीक्षण के बाद यह बात कही। अनीता अग्रवाल ने दो दिनों में शहर के बाल गृहों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राजकीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय गोहरी, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इसके बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि अतीक के दोनों बच्चों को किसी तरह की कमी नहीं है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 100 बालिकाओं के रहने की सुविधा है लेकिन उसमें 15 बच्चियां ही पंजीकृत हैं। इसे लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

आयोग की सदस्य ने बताया कि फाफामऊ स्थित बालगृह में 25 बच्चे मिले, लेकिन वहां कोई रिकॉर्ड नहीं था। संचालक से इस बाबत जानकारी मांगी गई है। एक सवाल के जवाब पर अनीता ने बताया कि भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोक के लिए अभियान चलाया जा रहा है। श्रम विभाग के इस अभियान को काफी सफलता मिली है। पिछले दिनों 200 बच्चे पकड़े गए हैं। उन्हें स्कूल भेजने की व्यवस्था की गई है। आयोग की सदस्य ने बालकों-शिशुओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें