फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Murder: मीडियाकर्मी बन प्रेस लिखी बाइक से आए थे तीन हमलावर, गोली मारने के बाद लगाए जय श्रीराम के नारे

Sat, 15 Apr 2023 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मीडियाकर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन युवकों ने सिर पर अतीक अहमद और अशरफ को सिर में गोली मार दी। जब तक दोनों समझ पाते तब तक गोली उनके सिर को भेदते हुए निकल गई। मौके पर हड़कंप मच गया। गोली मारने के बाद युवकों ने नारे लगाए।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक और अशफर के शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडियाकर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन युवकों ने अतीक अहमद और अशरफ को सिर में गोली मार दी। जब तक दोनों समझ पाते तब तक गोली उनके सिर को भेदते हुए निकल गई। मौके पर हड़कंप मच गया। गोली मारने के बाद युवकों ने नारे लगाए। गोली मारने वाले युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी युवकों ने गले मीडिया का पट्टा भी गले में लटका कर रखा था। पहली गोली अतीक और दूसरी गोली अशरफ को मारी गई। 
विज्ञापन

शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक व अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडियाकर्मी बनकर दो बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां लगने से अतीक व अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए अदालत ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में हत्या की गई है। सैकड़ों पुलिसकर्मियों के बीच अस्पताल के गेट पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। घटना में धूमनगंज का सिपाही मान सिंह घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें