फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अशरफ हत्याकांड : एटीएस के सवालों पर शूटरों के माथे पर आया पसीना

Sat, 22 Apr 2023 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छह दिनों से पुलिस को अपनी बातों में गोल-गोल घुमा रहे तीनों शूटरों की उस समय सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई, जब एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड(एटीएस) अफसराें ने उनसे सवाल दागने शुरू किए। पांच सदस्यीय टीम ने असलहों के बाबत शूटरों से एक के बाद एक कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
Prayagraj News : शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिनों से पुलिस को अपनी बातों में गोल-गोल घुमा रहे तीनों शूटरों की उस समय सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई, जब एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड(एटीएस) अफसराें ने उनसे सवाल दागने शुरू किए। पांच सदस्यीय टीम ने असलहों के बाबत शूटरों से एक के बाद एक कई सवाल पूछे। तीन घंटे तक चली पूछताछ के दौरान शूटरों के माथे पर पसीना आ गया।

विज्ञापन


अतीक-अशरफ हत्याकांड में तुर्किए में बने असलहों के इस्तेमाल के बाद इस बात की भी जांच शुरू हो गई है कि कहीं इस मामले का या शूटरों का कोई अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन तो नहीं है। एटीएस इसी को लेकर पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को एटीएस की पांच सदस्यीय टीम ने तीनों शूटरों से पुलिस लाइन में पूछताछ शुरू की। करीब 11 बजे से सवाल दागने का सिलसिला शुरू हुआ।

पहले तीनों से अलग-अलग पूछताछ की गई और बाद में उन्हें साथ बैठाकर भी सवाल किए गए। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस अफसरों ने पहले शूटरों से पूछा कि उन्हें तुर्किए में बनी पिस्टल कहां से मिली। इसके बाद सवाल दागा कि आखिर इन अत्याधुनिक असलहों को चलाने की ट्रेनिंग कहां से मिली। सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद से बेफिक्र नजर आने वाले शूटरों ने एटीएस के सवालों पर पसीना छोड़ दिया। करीब दो बजे तक विस्तृत पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें