फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed News : अतीक-अशरफ-असद के बाद परिवार में चौथी मौत, अब क्या बेटे के जनाजे में आएगी शाइस्ता

Thu, 06 Aug 2026 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Atiq Ahmed News : प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद शाइस्ता परवीन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अतीक, अशरफ और असद की मौत के बाद अब बेटे आबान के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ढाई साल से फरार चल रहीं शाइस्ता क्या बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए सामने आएंगी, या फिर गिरफ्तारी के डर से दूर ही रहेंगी।
विज्ञापन
शाइस्ता परवीन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के परिवार में लगातार हो रही मौतों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल शाइस्ता परवीन को लेकर उठ रहा है। अतीक, अशरफ और असद के बाद परिवार में हुई चौथी मौत के बाद चर्चाएं तेज हैं कि क्या फरार चल रही आबान की मां शाइस्ता अपने बेटे के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए सामने आएंगी?

विज्ञापन


शाइस्ता परवीन लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया है। उसके खिलाफ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। ऐसे में बेटे के सुपुर्द-ए-खाक में उनकी मौजूदगी को लेकर पुलिस और लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अप्रैल 2023 में जब झांसी में एसटीएफ मुठभेड़ में असद अहमद की मौत हुई थी, तब उम्मीद जताई जा रही थी कि शाइस्ता बेटे को आखिरी बार देखने जरूर आएगी, लेकिन वह नहीं पहुंची।

इसके बाद 16 अप्रैल 2023 को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उस समय भी चर्चा चली थी कि शाइस्ता अंतिम संस्कार में पहुंची हैं, लेकिन बाद में यह सिर्फ अफवाह साबित हुई। वह अपने पति के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थी। शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड मामले में वांछित हैं। फरारी के चलते वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में हैं। अब परिवार में एक और मौत के बाद यह सवाल फिर उठ रहा है कि क्या इस बार शाइस्ता बेटे के अंतिम सफर में शामिल होंगी या पहले की तरह दूर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ से लेकर अन्य एजेंसियां सक्रिय

शाइस्ता परवीन के बेटे के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस, एसटीएफ समेत अन्य जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। शाइस्ता लंबे समय से फरार चल रही है। एसटीएफ समेत अन्य एजेंसियां भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, शाइस्ता के आने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें