फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज में तिहरा हत्याकांड : दंपती के साथ खून से लथपथ मिली दूसरी महिला के मूक-बधिर पति ने की थी हत्या

Thu, 06 Aug 2026 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाहगंज इलाके के गढ़ीकलां मोहल्ले में मूक-बधिर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी आकाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज इलाके के गढ़ीकलां मोहल्ले में मूक-बधिर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार तड़के भगवतपुर रेलवे अंडरपास के समीप पुलिस पर मूक-बाधिर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। जांच में पता चला कि दंपती के साथ कमरे में मिली दूसरी मृतक महिला आरोपी की पत्नी थी। उसने ही अपनी पत्नी पर शक के चलते तीनों की सिलिंडर से वार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मंगलवार को शाहगंज के गढ़ीकला इलाके में किराये के मकान से मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुए थे। तीनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोट थे। तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए शाहगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कई टीमें गठित की गई थीं। घटनास्थल पर मिले कई अहम साक्ष्यों से टीम ने आरोपी की पहचान कर ली। बाद में एयरपोर्ट थाना इलाके में आरोपी को देखा गया। टीम मौके पर पहुंची और भगवतपुर रेलवे अंडरपास के पास खोजी अभियान चलाकर आरोपी तक पहुंचे।

इसी बीच आरोपी ने बचने के प्रयास में पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पॉइंट 315 बोर का तमंचा, कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने इशारे में बताया कि वह मूलरूप से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहता है और घूम-मकर कबाड़ बीनने का काम करता है। उसने बताया कि तीनों मृतकों में शामिल दूसरी महिला उसकी पत्नी थी। हालांकि, वह पत्नी का नाम नहीं बता सका। आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के अवैध संबंध का शक था। आरोपी के मुताबिक, वह शाहगंज में रहने वाले एक गूंगा नाम के युवक के संपर्क में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग कर आरोपी पहुंचा था मृतकों के घर

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को उसकी पत्नी बिना बताए शाहगंज चली गई थी। आरोपी ने वीडिया कॉल भी की थी। तीनों को वहां देखकर वह शाहगंज पहुंचा। वहां सभी नॉनवेज और शराब का सेवन कर रहे थे। पत्नी से घर चलने की बात कही तो उसने जाने से इन्कार कर दिया। आक्रोशित होकर उसने पहले अपनी पत्नी के सिर को दीवार से लड़ा दिया। फिर पास में रखे छोटे गैस सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर कमरे में मौजूद मूक-बधिर युवक और उसकी पत्नी पर भी सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

मोबाइल फोन से तीनों शवों की खींची फोटो

हत्या के बाद आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से तीनों शवों की तस्वीरें खींचीं। इसके बाद दंपती और अपनी पत्नी के मोबाइल फोन लेकर मौके से चला गया। बाद में उसने अपने मोबाइल में खींची गईं तस्वीरें को डिलीट कर दीं। पुलिस ने मोबाइल से सभी फोटो रिकवर कर लिए। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की मौजूदगी, हत्या के बाद की गतिविधियों और घटनास्थल से जुड़े कई अहम तथ्यों की पुष्टि हुई है। पुलिस अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल करेगी।

हत्यारे तक ऐसे पहुंची पुलिस

तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को घटनास्थल से मिले फोटो और गली से मिली सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने जब दोनों फोटो का मिलान किया तो आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई। वह पहले भी कई बार दंपती के घर आ चुका था। पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़कर आरोपी के ठिकानों तक पहुंची। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

तीसरी महिला आरोपी आकाश की पत्नी थी। शक के चलते आरोपी ने तीनों हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें