फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed News : अहजम की गुहार- बस मेरे भाइयों को मिट्टी देने आने दिया जाए, अतीक के दो बेटे हैं जेल में

Fri, 07 Aug 2026 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Atiq Ahmed Son : परिवार में मौजूद अतीक के चौथे नंबर के बेटे अहजम ने गुहार लगाई कि कम से कम उसके भाइयों को सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने का मौका दिया जाए। अतीक के दो बेटे उमर और अली अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
अहजम अहमद, अतीक का बेटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार में मौजूद अतीक के चौथे नंबर के बेटे अहजम ने गुहार लगाई कि कम से कम उसके भाइयों को सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने का मौका दिया जाए। अतीक के दो बेटे उमर और अली अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में आबान के सुपुर्द-ए-खाक में उनकी मौजूदगी के लिए पैरोल मिलने की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अतीक के चौथे नंबर के बेटे अहजम और सबसे छोटे बेटे आबान का बचपन प्रयागराज के चकिया इलाके में बीता। करीब तीन साल पहले तक दोनों वहीं रहते थे और स्कूल भी चकिया से ही जाते थे। बाद में दोनों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी के घर हटवा भेज दिया गया था। अतीक ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए शहर के प्रतिष्ठित एक स्कूल में दाखिला कराया था। स्कूल आने-जाने के लिए उनके लिए पजेरो गाड़ी भी खरीदी गई थी।

 

उमर ने देखा आईएएस बनने का सपना, फिर घिरा

विज्ञापन


परिवार के सबसे बड़े बेटे उमर को बचपन में पढ़ाई में रुचि रखने वाला बताया जाता था। वह आईएएस बनने की बात करता था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने कानून की पढ़ाई के लिए उत्तराखंड का रुख किया, लेकिन बाद में वह भी आपराधिक मामलों में घिर गया और इस समय लखनऊ की जेल में बंद है।

अहजम अहमद, अतीक का बेटा। - फोटो : अमर उजाला।

क्रिकेट का शौकीन था आबान

आबान पढ़ाई में सामान्य था, लेकिन खेलकूद में उसकी काफी रुचि थी। खासकर क्रिकेट खेलना उसे पसंद था। आसपास के बच्चों के साथ वह अक्सर क्रिकेट खेलता नजर आता था। स्कूल के दिनों में जब बच्चों से जुड़ी कोई शिकायत होती थी तो शिक्षक अक्सर शाइस्ता परवीन को फोन करते थे। बताया जाता है कि छोटे बेटे अहजम और आबान का मां से ज्यादा जुड़ाव था और वह उनकी बात मानते थे।

मुठभेड़ में अशद की हुई थी मौत

असद पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगा था। वारदात के बाद वह पुलिस की तलाश में था। 13 अप्रैल 2023 को झांसी में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में असद की मौत हो गई थी। उसके साथ शूटर गुलाम भी मारा गया था। इसके दिन बाद अतीक अहमद और चाचा अशरफ की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

झांसी के जेल में निरुद्ध है अली

अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद इस समय झांसी के जेल में बंद है। परिवार के बड़े बेटे उमर के बाद अली को लेकर भी अतीक परिवार में काफी उम्मीदें थीं। शुरुआती दौर में वह पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बाद में उसका नाम आपराधिक मामलों में सामने आने लगा। अली के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अली भी जांच के दायरे में आया। वर्तमान में वह जेल में निरुद्ध है।

परिवार में अब बाहर बचा इकलौता बेटा अहजम

अतीक अहमद के बेटा अहजम अब परिवार का वह सदस्य है, जो बाहर है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब अतीक और उसके परिवार पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई थी, तब अहजम और उसके छोटे भाई आबान को चकिया इलाके से बरामद कर बाल संरक्षण गृह भेजा गया था। उस समय दोनों नाबालिग थे और करीब सात महीने तक बाल गृह में रहे। बाद में कोर्ट के आदेश बाहर आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें