फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed  : अवैध बाउंड्रीवाल बनाने में अतीक पर एक और केस दर्ज, कई करीबी भी नामजद

Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीडीए के अवर अभियंता बीएन सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि सूचना मिलने पर 28 मार्च को दोबारा इस बाउंड्रीवाल और टिन शेड को ढहाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अतीक की ओर से ही यह निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक  अहमद पर धूमनगंज थाने में एक और केस दर्ज कराया गया है। यह केस विकास प्राधिकरण की ओर से लिखाया गया है। आरोप है कि चकिया स्थित अपने आवास की जमीन पर पूर्व में अवैध तरीके से बनाई गई बाउंड्रीवाल और टिनशेड को अतीक ने फिर बनवा लिया। जबकि बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से निर्माण के मामले में इसे ध्वस्त कराया जा चुका था।

विज्ञापन



पीडीए के अवर अभियंता बीएन सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि सूचना मिलने पर 28 मार्च को दोबारा इस बाउंड्रीवाल और टिन शेड को ढहाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अतीक की ओर से ही यह निर्माण कराया गया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें