फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmad News : झांसी के पास अतीक के वाहन से टकराया बछड़ा, गाड़ी पलटने के डर से सहमा माफिया

Mon, 27 Mar 2023 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय अतीक अहमद का काफिला कई जगह पर रुकाा। काफिला जहां भी रुकता है माफिया की धड़कने तेज हो जाती हैं और वह चारों तरफ से देखने लगता है और सिपाहियों से पूछने लगता है कि क्या हो गया।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय अतीक अहमद का काफिला कई जगह पर रुकाा। काफिला जहां भी रुकता है माफिया की धड़कने तेज हो जाती हैं और वह चारों तरफ से देखने लगता है और सिपाहियों से पूछने लगता है कि क्या हो गया। झांसी पुलिस लाइन में कुछ देर रुकने के बाद अतीक का काफिला जब आगे बढ़ा तो रास्ते में अचानक एक गाय का बछड़ा उसकी गाड़ी के आगे आ गया। इससे चालक ने अचानक गाड़ी को रोक दिया। एकाएक गाड़ी रुकने से माफिया सहम गया उसे लगा कि कहीं गाड़ी पटलने वाली तो नहीं है।

विज्ञापन

पत्रकारों के सवाल पर बोला- काहे का डर
सोमवार को सुबह जब झांसी में अतीक अहमद का काफिला रोका गया। यहां पर कुछ देर तक ठहरने के बाद काफिला माफिया को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। पुलिस लाइन में अतीक जब वाहन से उतरा तो पत्रकारों ने उससे पूछा कि डर तो नहीं लग रहा है। जवाब में अतीक बोला- काहे का डर। इसके पहले वाहन से उतरते ही उसने मीडिया कर्मियों से पूछा- और सब ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें