फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के गुर्गों ने फायरिंग कर मचाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक के गुर्गों ने बकरा कारोबारी पर सरेआम चलाई गोली
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का मुकदमा, तीन गिरफ्तार
प्रयागराज। अतीक अहमद के गुर्गों ने सोमवार की दोपहर कसारी मसारी क्षेत्र में जमकर बवाल मचाया। बकरा कारोबारी सरफराज अहमद पर सरेआम फायरिंग की। उसकी एफआईआर पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अतीक के करीबी जुल्फिकार तोता के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

कसारी मसारी का रहने वाला सरफराज अहमद बकरा कारोबारी है। सोमवार की दोपहर सरफराज गली में बकरों की सफाई कर रहा था। उसी समय मुहल्ले का ही नजमुल और उसका भाई अब्दुल हक बाइक लेकर गुजरे। बाइक से बकरे को टक्कर लग गई तो दोनों सरफराज ने उन्हें ठीक से गाड़ी चलाने को कहा। इसके बाद दोनों ने उसे जमकर गालियां दीं। सरफराज भी गुस्से में आ गया तो आस पास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और सरफराज को घर भेज दिया। घटना के एक घंटे बाद चार लोग सरफराज के घर पहुंच गए और दीवार पर फायर कर उसे बुलाने लगे। ऊपर से सरफराज ने झांका तो उस पर भी फायर किया लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसने तुरंत कंट्रोल रूम को फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। सरफराज की तहरीर पर अब्दुल, नजमुल, उसके पिता शमशुल और चाचा फखरुल के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने फखरुल को छोड़कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अतीक के बेहद करीबी जुल्फिकार उर्फ तोता के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें