फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के चचेरे भाई के घर फायरिंग, दो हिरासत में 

Sat, 29 May 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
धूमनगंज के कसारी मसारी में रहने वाले अतीक अहमद के चचेरे भाई इस्लाम के घर पर शुक्रवार शाम फायरिंग की गई। इस्लाम चकिया में फर्नीचर की दुकान चलाता है। उसका आरोप है कि शुक्रवार शाम वह दुकान पर था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसके घर के बाहर बाइक से पहुंचे तीन लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मोहल्ले के लोग जुटे तो बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर वह भी पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि आरोप ममेरे भाई व उसके बेटे पर लगाया गया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें