prayagraj news : प्रयागराज में पीडीए द्वारा ढहाया जा रहा पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी का लॉज।
- फोटो : prayagraj
करोड़ों में है दोनों भवनों की कीमत
रविवार को जिन दो भवनों पर कार्रवाई हुई, उनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। भुट्टो के जिस लॉज को ढहाया गया, वह करीब 500 वर्ग गज जमीन पर बनवाया गया था। 25 हजार प्रति वर्ग मीटर के सर्किल रेट के हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो केवल जमीन की कीमत एक करोड़ के आसपास बैठती है। इसी तरह दो तलों पर बने 50 कमरों की लागत जोड़ लें तो कीमत दो-ढाई करोड़ के आसपास बैठती है। इसी तहर कम्मू-जाबिर के दोमंजिला मकान की कीमत भी करोड़ों में है।