फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन के धाववकों का इंश्योरेंस कराएगा एथलेटिक्स संघ

विज्ञापन
Athletics association will provide marathon runners insurance
विज्ञापन
मैराथन केधावकों का इंश्योरेंस कराएगा एथलेटिक्स संघ
विज्ञापन

यूपी संघ खेल निदेशालय और भारत सरकार को लिखेगा पत्र
प्रयागराज। मैराथन के धावकाें के हित में यूपी एथलेटिक्स संघ ने सराहनीय कदम उठाया है। इनके स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए संघ हर खिलाड़ी का इंश्योरेंस कराएगा। इसकेलिए जल्द ही खेल निदेशालय और भारत सरकार को पत्र लिखा जाएगा। हालांकि मैराथन केधावकों को आगामी वर्षो से इसका लाभ मिलेगा।
इंदिरा गांधी जयंती पर वर्षो से होती आ रही मैराथन दौड़ में
हजारों की संख्या में देशभर केनामचीन धावक प्रतिभाग करते आ रहे हैं। इस दौरान धावकों केसाथ दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि खेल विभाग हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर ही मैराथन में प्रतिभाग करवाता है। फिर भी घटना के होने बाद इनके लिए जीवन केलिए सुरक्षित पैमाना नहीं है। इसी को दखेते हुए यूपी एथलेटिक्स संघ ने धावकों को बीमित कराने की योजना बनाई है, ताकि इनके भविष्य को संरक्षित किया जा सके। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ सचिव पीके श्रीवास्तव का कहना है कि धावकों के हित में संघ हमेशा कार्य कर रहा है। इंदिरा मैराथन दौड़ अहम हैं। इसमें देशभर से मशहूर धावकों का जमावड़ा होता है। ऐसे में खिलाड़ियों का बीमा होना जरूरी है। खेल निदेशालय और भारत सरकार की अनुमति केबाद बीमा संबंधी कार्यो आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
खेल निदेशालय तय करेगा बीमित राशि
प्रयागराज। धावकों केलिए बीमा राशि खेल निदेशालय तय करेगा। संघ सचिव पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह केभीतर निदेशालय और भारत सरकार पत्र भेज दिया जाएगा। इस पर निर्णय होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर खिलाड़ी की बीमित राशि दस लाख कराने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

बाक्स
संघ मैराथन केधावकों की लेगा प्रोफाइल
प्रयागराज। बीमा राशि की स्वीकृति के बाद एथलेटिक्स संघ मैराथन केप्रतिभागियों की प्रोफाइल आयोजकों से लेगा। इसकेलिए संघ की ओर से पत्र जारी किया जाएगा, ताकि बीमा का लाभ हर एथलीट को मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें