फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ateeq Ahmed news: चकिया में अतीक अहमद के कार्यालय पर चला बुलडोजर, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  1. क्यों हुई कार्रवाई
  • अतीक अहमद के कार्यालय के कुछ हिस्सों पर ध्वस्तीरण की कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई। जो उन्होंने पीडीए की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर जारी किया। पत्र के माध्यम से भेजी गई रिपोर्ट की खास बातें.... 
  • छह करबला’ है भवन संख्या, जिस पर अतीक ने बनवाया आलीशान कार्यालय 
  • संबंधित भवन का शमन मानचित्र अक्तूबर 2004 में कराया गया था स्वीकृत
  • स्वीकृत मानचित्र में भवन का अशमनीय भाग भी दर्शाया गया था 
  • अतीक अहमद को उक्त अशमनीय भाग को खुद से हटवाना था, जो उन्होंने नहीं किया
  • स्वीकृत से अधिक भाग पर किया गया था निर्माण
  • नोटिस भी जारी किया गया लेकिन नहीं दिया कोई जवाब
विज्ञापन
1 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने उसके खुल्दाबाद स्थित कार्यालय के अवैध रूप से बने तीन हिस्सों को ध्वस्त करा दिया गया। छह घंटे तक चली कार्रवाई में तीन तरफ से कार्यालय का कुछ भाग ध्वस्त किया गया। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। 
विज्ञापन

2 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
सुबह 11 बजे के करीब पीडीए की टीम जोनल अधिकारी  सत शुक्ला के नेतृत्व में खुल्दाबाद के चकिया स्थित कार्यालय के बाहर पहुंची। कार्रवाई की पूर्व सूचना दे दी गई थी,ख्ऐसे में वहां पहले ही भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। खुल्दाबाद के साथ ही धूमननगंज व अन्य थानों की फोर्स संग यहां पीएसी व फायरब्रिगेड को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन

3 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
पीडीए के अफसरों ने सबसे पहले नापजोख कराई और फिर इसके बाद कार्यालय के कुछ हिस्सों में मार्किंग करवाई। इसके बाद पीडीए के दस्ते में शामिल पांच बुलडोजरों से अवैध हिस्सों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। करीब छह घंटे की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से निर्मित भाग को पूरी तरह से जमींदोज करा दिया गया। पीडीए अफसरों ने बताया कि अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाने के संबंध में अतीक अहमद को नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। जिसके तहत अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। 

4 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

तीन ओर से लगाए गए बुलडोजर

अतीक के कार्यालय के अवैध रूप से निर्मित हिस्सों को ढहाने के लिए पीडीए की टीम पूरी तैयारी से पहुंची थी। इसी के तहत एक साथ ही तीन तरफ से पांच बुलडोजर लगवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई। दो बुलडोजरों ने कार्यालय के सामने के अवैध भाग को जबकि दूसरे ने राजरूपपुर की ओर जाने वाले रास्ते की ओर स्थित हिस्से में हुए अवैध निर्माण को गिराया। एक बुलडोजर को कार्यालय के पिछले हिस्से में हुए अवैध निर्माण को ढहाने के काम में लगा रहा। 
विज्ञापन

5 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

कार्रवाई के बाद फिर सील हुआ कार्यालय

बता दें कि अतीक के चकिया स्थित जिस कार्यालय के अवैध रूप से बनाए गए हिस्से रविवार को ढहाए गए, वह पहले ही सील किया जा चुका था। तत्कालीन एसएसपी की ओर से कैंट थाने में अतीक अहमद समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के आधार पर उसके चकिया स्थित कार्यालय के दो भागों 39/6 बी कर्बला व 39/6 सी कर्बला को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1)  के तहत 28 अगस्त को कुर्क किया गया था। रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए एक निश्चित अवधि तक कुर्की आदेश को शिथिल करने की अनुमति प्रदान की गई थी। कार्रवाई के बाद एक बार फिर कार्यालय को सील कर दिया गया।  
विज्ञापन

6 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

करोड़ों में है कीमत

अतीक  के चकिया स्थित कार्यालय, जिसके अवैध हिस्सों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, उसकी मौजूदा कीमत करोड़ों में है। चौफटका ओवरब्रिज के ठीक सामने स्थित यह आलीशान कार्यालय 1000 वर्ग गज जमीन पर बनवाया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपनी आलीशान बनावट की वजह से यहां से होकर गुजरने वालों की नजर खुद ब खुद इस कार्यालय पर ठहर जाती थी।
विज्ञापन

7 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।

8 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।

9 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। इस दौरान बड़ी संख्या फोर्स तैनात रही।

10 of 12
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। इस दौरान बड़ी संख्या फोर्स तैनात रही।

11 of 12

12 of 12

Next
AU ऐप में पढ़ें