बेरोजगारी के मुद्दे समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बालसन चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। अफसरों ने बताया कि मामले में 15 नामजद व 250-300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 10
लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बालसन चौराहे पर युवा मंच के बैनर तले सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में युवाओं का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजते-बजते यहां 500-600 प्रदर्शनकारी पहुंच चुके थे। सभी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनकी मांग थी कि पांच साल तक संविदा पर नियुक्ति के प्रस्ताव की खबरों पर सरकार स्थित स्पष्ट करे। साथ ही अगर इनमें सच्चाई है तो मुख्यमंत्री स्वयं इसे वापस लेने का एलान करें।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लंबित भर्तियों को पूरा करने व नई भर्तियां निकालने की भी मांग युवा कर रहे थे। बड़ी संख्या में जमावड़े की खबर मिलने के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एडीएम सिटी अशोक कनौजिया भी आ गए। प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बाद एडीएम सिटी ने उनसे ज्ञापन ले लिया। इसके बाद सभी को वापस जाने को कहा गया।
4 of 10
पुलिस पर पथराव करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
बात यहीं से बिगडनी शुरू हुई। ज्ञापन देने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी तो लौट गए लेकिन 100-150 युवाओं का एक समूह पार्क में ही जुटा रहा। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों का कहना था कि ज्ञापन देने के बाद वहां रुकने का कोई औचित्य नहीं है लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन हटाना शुरू किया। जिसे लेकर नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
5 of 10
लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पूर्व सांसद के आवास के सामने पहुंचकर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान जो पकड़ में आया, से जमकर पीटा गया। कुछ लोग चोटिल भी हुए। लाठीचार्ज के बाद अन्य तो भाग निकले लेकिन मौके से 15 लोग हिरासत में ले लिए गए। देर शात तक मामले में एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन
6 of 10
लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञापन देने के बाद जाने को कहा गया, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया। मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
7 of 10
लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस पर पथराव, अज्ञात में मुकदमा
हंगामे के कुछ देर बाद बाद लल्ला चुंगी चौराहे पर कुछ लोगों ने रोडवेज बस पर पत्थर फेंके। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची तो कुछ प्रदर्शनकारी पार्वती अस्पताल व जार्जटाउन थाने वाली सड़क पर भागे तो कई आनंद भवन की ओर। जिसके बाद पुलिस की टीमें उनके पीछे दौड़ीं।
8 of 10
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को काफी दूर तक खदेड़कर लौटने लगे, तभी लल्ला चुंगी से गुजर रही एक रोडवेज बस पर पत्थर फेंके गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अफसरों ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
9 of 10
पुलिस पर पथराव करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों पर कर्नलगंज में लिखे गए तीन मुकदमे
बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर बालसन के साथ ही तमाम डेलीगेसियों में भी प्रदर्शन हुए। जिसमें पुलिस की ओर से महामारी एक्ट व धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किए गए हैं।
प्रदर्शनकारियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल, ईश्वर शरण चौकी क्षेत्र व छोटा बघाड़ा में हुए प्रदर्शन के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें आठ नामजद व कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इनकी तलाश की जा रही है।