फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ateeq Ahmed News: अतीक के चचेरे भाई की करोड़ों की संपत्ति पर गरजा बुलडोजर

Fri, 11 Sep 2020 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पुलिस प्रशासन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। माफिया के मददगारों और उनसे लाभ लेने वालों की संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी
 
  • राजकीय आस्थान की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। उस पर अवैध प्लाटिंग कर निर्माण भी कराया गया था। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। अजय नारायण, एसडीएम सदर
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के चचेरे भाई हमजा उस्मान की करोड़ों की संपत्ति पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। मेंहदौरी के पास हमजा ने राजकीय आस्थान की करीब दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। प्लाटिंग कर उसे बेचना भी शुरू कर दिया था। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स, एडीए, राजस्व विभाग और पीडीए की टीम ने शुक्रवार दोपहर से कार्रवाई शुरू की। पांच मकान और कई छोटे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन को अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी जिसकी जांच कराई गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
मेंहदौरी का रहने वाला हमजा उस्मान अतीक अहमद का चचेरा भाई और गिरोह का सक्रिय सदस्य है। हमजा के खिलाफ शिकायत मिली थी कि मेंहदौरी में गैस गोदाम के पास उसने तकरीबन दो बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी है। कुछ मकानों को उसने बेच भी दिया था। जून में मिली शिकायत की जांच कराई गई। नोटिस भेजा गया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
नोटिस घरों पर चस्पा कर दिया गया था। एसडीएम सदर के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर को भारी पुलिस बल, पीडीए और नगर निगम की टीमों ने सरकारी जमीन पर कब्जा खत्म करने के लिए कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर से पांच मकानों को ध्वस्त किया गया। कुछ तो दो मंजिला बन गए थे।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कई छोटे निर्माणों को भी एडीए की टीमों ने ध्वस्त किया। कार्रवाई देर रात तक चलने की वजह से अभी मलबा नहीं हटाया जा सका था। पीडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि जिस जमीन पर कार्रवाई हुई है, वह स्टेट लैंड थी। शुक्रवार को करीब पांच हजार वर्ग मीटर भूमि को कब्जा से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दस करोड़ आंकी जा रही जमीन की कीमत

प्रयागराज। हमजा ने राजकीय आस्थान की जितनी जमीन पर कब्जा किया था, उसकी कीमत तकरीबन दस करोड़ आंकी जा रही है। अफसरों ने बताया कि उस पर लगभग 50 लाख से अधिक का निर्माण कराया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस प्रशासन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। माफिया के मददगारों और उनसे लाभ लेने वालों की संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी

राजकीय आस्थान की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। उस पर अवैध प्लाटिंग कर निर्माण भी कराया गया था। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। अजय नारायण, एसडीएम सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें