prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
प्रशासन ने पूर्व सांसद अतीक अहमद की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच में झूंसी के कटका गांव की संपत्ति भी चिन्ह्ति की थी। अतीक के तकरीबन चार बीघे की यह संपत्ति उनके पत्नी के नाम दर्ज है। इस पर कोल्ड स्टोरेज बनाया गया था। इस कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन एक लाख बोरी आलू के भंडारण की क्षमता थी। कोल्ड स्टोरेज में पिछले दिनों तकरीबन डेढ़ हजार किसानों का 23 हजार बोरी आलू भंडारित किया गया था।
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
डीएम के आदेश पर नौ सितंबर से अगले पांच दिनों तक कोल्ड स्टोरेज को खाली कराया गया। यहां भंडारित की गई आलू को सहसों के कोल्ड स्टोरेज में शिफ्ट किया गया था। कोल्ड स्टोरेज खाली होने के बाद बृहस्पतिवार को पीडीए और फूलपुर तहसील की संयुक्त कार्रवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। पीडीए का तोड़ू दस्ता दोपहर तकरीबन एक बजे जोनल अधिकारी आलोक पांडेय व सत शुक्ला की अगुवाई में पांच बुल्डोजर लेकर कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचा।
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
वहां एसडीएम फूलपुर व0िवेक चतुर्वेदी के साथ ही नायब तहसीलदार, फायर ब्रिगेड तथा वन विभाग के अफसर भी मौजूद रहे। देर शाम साढ़े आठ बजे तक चली कार्रवाई में कोल्ड स्टोरेज का आधे से ज्यादा हिस्सा ढहा दिया गया था। एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मलबे का शुक्रवार को हटाया जाएगा। प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची रही।
ऐसी, टीवी, फ्रीज, फर्नीचर समेत लाखों का सामान किया गया कुर्क
कोल्ड स्टोरेज के दफ्तर और रेस्ट रूम में रखे गए लाखों के सामान को प्रशासन ने कुर्ककर लिया है। कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय से प्रशासन ने दो ऐसी, छोटी टीवी, फ्रीज, बाइक, आधा दर्जन छोटी-बड़ी आलमारियां, सोफा सेट, आधा दर्जन बक्से और फर्नीचर बरामद किए। सभी सामान को प्रशासन ने कुर्ककर लिया है।