फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में भदोही के कालीन बुनकर की गला दबाकर हत्या

Wed, 13 Mar 2019 08:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
रामपुर गांव स्थित एक खेत में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसे यातना भी दी गई थी। शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। पता चला है कि  युवक  एक दिन पहले से ही अपने घर से लापता था। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिख ली है। मोबाइल काल डीटेल्स निकलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोपीगंज भदोही के रहने वाले नंद लाल यादव का बेटा कुंज बिहारी यादव (35) कालीन बुनकर था। वह मंगलवार को घर से बाइक लेकर निकला था। शाम को उसकी पत्नी ने फोन किया तो उसने बताया कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा। कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया। परेशान घर वाले कुंज बिहारी की रात भर तलाश करते रहे। बुधवार की सुबह कुंज बिहारी की लाश बोधी की बारी कोइराना मार्ग पर राम नगर गांव के एक खेत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हत्या गला दबाकर की गई थी। नाक मुंह से खून निकल रहा था। कातिलों ने मोबाइल भी छीन लिया था। पास में मोबाइल बैटरी पड़ी थी। थोड़ी दूर पर बाइक भी खड़ी मिली। 

सीओ माजिद अबरार और इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में युवक की हत्या की सूचना फैल गई। भदोही पुलिस को भी सूचना दी गई थी। कुंज बिहारी के घर वालों को युवक की लाश मिलने का पता चला तो वे भी पहुंचे। उन्होंने ही शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार से ही लापता है। घर नहीं पहुंचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुंज बिहारी के मोबाइल कॉल डीटेल्स निकाली जा रही है। हत्या का सुराग वहीं से मिलेगा क्योंकि कातिल उसका मोबाइल उठा ले गए हैं। जाहिर उसकी कातिलों से बात हुई होगी। घरवालों कहना है कि कुंज बिहारी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। 
विज्ञापन


कुंज बिहारी यादव के परिवार में पत्नी श्याम कुमारी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार वाले मंगलवार से ही परेशान थे कि वह कहां चला गया। कुंज बिहारी जब भी कहीं जाता था तो मोबाइल से जरूर बता देता था कि कितनी देर में लौटेगा। श्याम कुमारी और मां का रो रोकर बुरा हाल था। बच्चे भी सुबक रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें