फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 वर्ष की उम्र में प्रवक्ता पद के लिए साक्षात्कार, इंटरव्यू बोर्ड के सवालों से खुश दिखाई पड़े दीनानाथ 

Wed, 11 Nov 2020 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
दीनानाथ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चल रहे प्रवक्ता हिंदी के साक्षात्कार के अंतिम दिन मंगलवार को 57 वर्ष की अवस्था में साक्षात्कार देने दीनानाथ तिवारी पहुंचे। रिटायरमेंट के अंतिम दिनों में प्रवक्ता पद का साक्षात्कार देकर बाहर निकलते एक बुजुर्ग उम्मीदवार को देखकर चयन बोर्ड के बाहर खड़े अभ्यर्थियों एवं उनके साथ आए लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन


बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। छात्रों ने उनसे पूछा कि इंटरव्यू बोर्ड के सदस्यों ने उनसे क्या सवाल किए। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में प्रिय कवि एवं काव्य शास्त्र के बारे में सवाल पूछा। साक्षात्कार के बाद वह संतुष्ट दिखाई पड़े। मंगलवार को प्रवक्ता हिंदी के साक्षात्कार पूरे होने के साथ टीजीटी हिंदी के साक्षात्कार शुरू हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें