थाना शिवकुटी के मेंहदौरी गांव में करीब डेढ़ दर्जन असलहाधारियों ने जबरन एक चहारदीवारी ढहा दी। विरोध करने पहुंचे भवन स्वामी को जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भागा दिया। भुक्ताभोगी ने शिवकुटी थाने में सोलह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मानिकपुर निवासी इसरार अहमद ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को कल्लू, नदीम, सद्दाम, साकिब, उमर, इरसाद, अबु जैद, यासिर समेत करीब सोलह लोग असलहा लेकर उसके मेंहदौरी स्थित त्रिवेणी गैस गोदाम के पास के घर पहुंच गए। इन लोगों ने असलहे के दम पर उसके घर की चहारदीवारी को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने को धमकाया गया। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।