चिकित्सा शिक्षा के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्सा शिक्षा होम्योपैथिक में प्रोफेसर व प्रवक्ता के विभिन्न पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों प्राप्तांक व कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। जो 30 जनवरी तक आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
प्रदेश की गौरवशाली इतिहास से अवगत हुईं छात्राएं
प्रयागराज। महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को शुरू तीन दिनी कार्यक्रम में छात्राओं को सूबे के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया गया। इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर आराधना कुमारी ने प्रदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छात्राओं ने रैली भी निकाली और प्रदेश के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर अमिता शुक्ला, प्रोफेसर इच्छा नायर आदि मौजूद रहीं।