उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर फोरेंसिक मेडिसिन के नौ पदों और उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (अभियंता और वैज्ञानिक) सेवा में समूह ‘ख’ के तहत सहायक भू-भौतिकविद् के 10 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
असिस्टेंट प्रोफेसर फोरेंसिक मेडिसिन के नौ पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात से 16 मार्च तक आयोजित किया गया। अंतिम रूप से चयनितों में मिठुन घोष, गौरव शर्मा, गरिमा सिंह, नीलेश कुमार शाक्य, पीयूष कुमार गंगवार, आजाद कुमार भारती, दिनेश कुमार सिंह, कृष्णा कुमार सिंह एवं आलोक कुमार आर्या के नाम शामिल हैं। वहीं, सहायक भू-भौतिकविद् के 10 पदों पर चयन के लिए इंटरव्यू सात मार्च को आयोजित किया गया था। इस पद के लिए अदिति सिंह, पुनीत मौर्य, नायडू सुनीता, स्वप्निल कुमार राय, नम्रता जायसवाल, मनीष कुमार कनौजिया, नौरतन कमल, सृष्टि जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता एवं आकाश दीप को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।