फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किलें बढ़ीं : डॉ. विक्रम मामले में राजभवन ने इविवि प्रशासन को पत्र जारी कर दिया कार्रवाई का निर्देश

Fri, 18 Feb 2022 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामला यह है कि डॉ. विक्रम ने अक्तूबर 2019 में एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में विवि प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान उठाया था। उन्होंने विवि के शिक्षकों पर जाति के आधार पर छात्रों को अंक देने का सनसनीखेज आरोप लगाया था।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में तैनात डॉ. विक्रम का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। एक छात्रनेता की शिकायत पर राजभवन ने इविवि कुलपति को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ऐसे में डॉ. विक्रम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन

 



दरअसल, मामला यह है कि डॉ. विक्रम ने अक्तूबर 2019 में एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में विवि प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान उठाया था। उन्होंने विवि के शिक्षकों पर जाति के आधार पर छात्रों को अंक देने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इस मामले में विवि प्रशासन ने डॉ. विक्रम को नोटिस देकर साक्ष्य के साथ जवाब मांगा था।



इस पर डॉ. विक्रम राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग चले गए। आयोग ने इविवि प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। आयोग ने दोबारा विवि प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसी दौरान छात्रनेता अभिषेक द्विवेदी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में जातीय भेदभाव उत्पन्न करने का आरोप
उनका आरोप था कि डॉ. विक्रम को दी गई नोटिस के खिलाफ विरोध की आड़ में तमाम राजनीतिक संगठन इविवि में जातीय भेदभाव उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। इस विरोध प्रर्दशन की आड़ में एक विशेष जाति का विरोध कर रहे हैं। इससे विवि का माहौल बिगड़ सकता है।



उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। इस शिकायत पत्र पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी ने कुलपति को पत्र लिखकर मामले की अपने स्तर से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें