फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इविवि के असिस्टेंट प्रोफेसर ने भगवान राम और कृष्ण पर की अभद्र टिप्पणी, विहिप ने दी तहरीर

Sun, 22 Oct 2023 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू जागरण मंच ने संयुक्त तत्वाधान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि डॉ. विक्रम ने भगवान राम और कृष्ण के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करके लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाई है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। 
विज्ञापन
डॉ. विक्रम, असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विवि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम पर भगवान राम और कृष्ण के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। एक्स पर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू जागरण मंच ने संयुक्त तत्वाधान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि डॉ. विक्रम ने भगवान राम और कृष्ण के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करके लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाई है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। 

विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि इस तरह के व्यक्ति का विश्वविद्यालय में होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी इस टिप्पणी से समाज में अराजकता फैल सकती है और आपसी सौहार्द्र बिगड़ सकता है। इससे इविवि की छवि भी समाज में धूमिल हो रही है। 

विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक आचार्य राजेश त्रिपाठी ने कहा कि," इविवि जैसे शैक्षिक संस्थान के शिक्षक द्वारा इस तरह की टिपण्णी करने से लोग काफी आहत हैं। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक शुभम ने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें स्वतंत्र होकर बोलने की छूट दी है, इसी का फायदा उठा विक्रम जैसे लोग समाज में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें यह नहीं पता कि कोई भी ऐसी टिप्पणी, जिससे देश की सुरक्षा तथा सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है उसकी अनुमति संविधान नहीं देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें