फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर की काउंसलिंग लेकर उहापोह

विज्ञापन
Assistant Professor
विज्ञापन
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या-46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तहत तीन विषयों की अतिरिक्त सूची (प्रतीक्षा सूची) में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवश्यक सूचनाएं तो मांग ली हैं लेकिन उनकी भर्ती को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। अप्रैल में निदेशालय ने 22 विषयों की प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के बारे में सूचना मांगी थी लेकिन अब तक उनकी काउंसलिंग नहीं कराई गई।
विज्ञापन

तीन विषयों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और प्राणि विज्ञान की अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग को लेकर निदेशालय ने कोई दिशा-निर्देश नहीं थे, सो अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने न्यायालय में याचिका भी दाखिल कर दी थी, जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन तीनों विषयों की अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों के नाम अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए और उनकी काउंसलिंग कराने के लिए उनसे नौ अगस्त तक विषय, अनुक्रमांक, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं प्रतीक्षा सूची क्रमांक की जानकारी ई-मेल आईडी पर भेजने के लिए कहा था।
अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन 230 पद खाली पड़े हैं और इन पदों को अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराकर भरा जाना है। इससे पूर्व 30 अप्रैल को 22 विषयों की अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों से भी विषय, अनुक्रमांक, नाम, पता आदि के बारे में जानकारी मांगी गई थी, उनकी काउंसलिंग कराकर रिक्त पदों पर भर्ती की जा सके। तीन माह बीत चुके हैं लेकिन काउंसलिंग नहीं हुई। ऐसे में हाल ही में तीन विषयों की काउंसलिंग को लेकर जारी दिशा-निर्देश को लेकर भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया कब पूरी होगी, यह अब भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें