फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असि. प्रोफेसर भर्तीः चयन के बाद भी नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
Assist. Professor recruitment: will have to wait for appointment even after selection
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 46 के तहत विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों पर भर्ती होनी थी। वाणिज्य को छोड़ा बाकी सभी विषयों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वाणिज्य विषय की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू बाद में कराया गया। वाणिज्य में चयनित अभ्यर्थियों की इन दिनों ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक साथ आवेदन करने के बावजूद ज्वाइनिंग की प्रक्रिया देर से शुरू होने के कारण वाणिज्य के चयनित अभ्यर्थी अब अन्य विषयों के अभ्यर्थियों से जूनियर हो जाएंगे और इसका असर उनके वेतन, प्रमोशन आदि पर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन संख्या 46 के तहत वाणिज्य विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू का आयोजन विज्ञापन संख्या 47 के तहत साथ किया गया जबकि विज्ञापन संख्या 46 के तहत अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी चुकी है। अब आठ अक्तूबर तक वाणिज्य विषय में चयनित 60 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी और इसके बाद उन्हें कॉलेज आवंटित करतेे हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। उनके साथ ही विज्ञापन संख्या 46 के तहत प्राचीन इतिहास, बीएड, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र एवं जंतु विज्ञान विषय की प्रतीक्षा के सूची अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है जबकि मुख्य सूची में शामिल अभ्यर्थियों की नियुक्ति काफी पहले हो चुकी है। ऐसे में एक ही विज्ञापन के तहत आवेदन करने वाले वाणिज्य विषय के अभ्यर्थी अब अन्य विषयों के चयनित अभ्यर्थियों से जूनियर हो गए हैं।
वहीं, विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी भी इसी विसंगति का शिकार हो सकते हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में इंटरव्यू चले रहे हैं और आधे से अधिक विषयों के अंतिम चयन परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं लेकिन चार सबसे प्रमुख विषयों के अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है जबकि सबसे अधिक पद इन्हीं विषयों में हैं। उधर, अभ्यर्थियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि जिनका चयन हो चुका है, उनकी काउंसलिंग कराने के लिए संबंधित फाइल उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी जाए। अगर विज्ञापन संख्या 47 के मामले में भी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अलग-अलग फाइलें भेजीं तो जिन विषयों का परिणाम बाद में जाएगा, उनमें चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं नियुक्ति भी बाद में होगी और ऐसे अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या 47 के तहत एक साथ परीक्षा देने के बावजूद अन्य विषयों के अभ्यर्थियों से जूनियर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें