फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर कछार में पकड़ी गई अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री

विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस के साथ पकड़े गए असलहा बनाने वाले व उपकरण। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस ने मानिकपुर कछार से दो व्यक्तियों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके पास से अवैध असलहे बनाने के पूरे उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो निर्मित और तीन अर्धनिर्मित असलहों के साथ भारी संख्या में उपकरण भी बरामद किए हैं। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर पुलिस को भोर में सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोल्हुआ खमसरा के पास कछार में अवैध असलहे का निर्माण करने का कार्य कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने कछार में छापेमारी की। इस दौरान थाना क्षेत्र के कोल्हुआ खमसरा गांव निवासी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा पुत्र बाबूलाल व रामकुमार सरोज पुत्र रामरतन को उनके पास मौजूद एक-एक तमंचे के साथ गिरफ्त में ले लिया।
बाद में पुलिस के कर्रा करने पर हरिश्चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वह कछार में आर्डर पर असलहों का निर्माण करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध तमंचों के निर्माण के लिए काफी संख्या में उपकरण बरामद किए। इसके साथ ही तीन अर्ध निर्मित असलहे भी कब्जे में लिए गए। हरिश्चंद्र का पिता भी असलहे की फैक्ट्री लगाने के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

हरिश्चंद भी 2006 और 2007 में जेल जा चुका है। सीओ कुंडा राधेश्याम ने बताया कि एसअेा डीएन सिंह यादव की मेहनत के चलते अवैध तमंचों के निर्माण का यह धंधा बंद हो गया। पुलिस ने दोनों पर आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखकर दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें