इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के भौतिकी विभाग में बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईटी) बीएचयू के मैटेरियल साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार सिंह ने हाइड्रोजन ऊर्जा के उत्पादन एवं संचयन का ईंधन के वैकल्पिक रूप में उपयोग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपनी प्रयोगशाला में बनाये गए धात्विक नैनो पार्टिकल्स के सहायता से ऑटोमोबाइल के इंजन में हाइड्रोजन ऊर्जा के सफल उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने हाइड्रोजन ऊर्जा के उपयोग के लिए ऑटोमोबाइल इंजन में जरूरी तकनीकी परिवर्तन के लिए युवा इंजीनियरों का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्रों से बीएचयू , भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु एवं जापान में किए गए शोध कार्य को साझा किया। भौतिकी विभाग के डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने उनका परिचय दिया तथा कार्यकारी विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने संचालन किया। कार्यक्त्रस्म में डॉ अशोक कुमार पाठक, डॉ प्रशांत खंडाई, डॉ राजकुमार स्वर्णकार, डॉ प्रदीप प्रिया उपस्थित रहे।
कर्मचारियों ने होली मिलन संग किया कुलपति का अभिनंदन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय मिनिस्टीरियल एण्ड टेकिभनकल स्टॉफ यूनियन की ओर से बुधवार को होली मिलन संग कुलपति का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कर्मचारियों ने कुलपति की ओर से कर्मचारियों के हित में किए कार्यों को याद करने केसाथ उन्हें बधाई दी गई। कुलपति ने कर्मचारियों के सम्मान से खुश होकर कहा कि वह कर्मचारी हित के लिए लगातार काम करते रहेंगे।