भारतीय जनता पार्टी चौक गंगा दास वार्ड के पदाधिकारियों की बैठक में रविवार को पार्टी नेताओं ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जीत का दंभ भरा। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष चाहे जितना झूठ फरेब की राजनीति का ताना-बाना बुन ले फिर भी हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के सभी उपचुनाव और हिमाचल और गुजरात की विधानसभा के चुनाव में कमल खिलेगा। बैठक की अध्यक्षता सुनीता चोपड़ा एवं संचालन सुमित वैश्य ने किया। इस अवसर पर दिनेश विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, शैलेंद्र मिश्रा, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ सुभाष चौराहे पर उप चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मोहम्मद शोएब खान ने कहा कि गुजरात विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के 93 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना हैl दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए मतदान रविवार को हो रहा हैl
इस मौके पर अल्पसंख्यक समाज से वरिष्ठ एजाजुद्दीन,मोहम्मद शोएब खान, अरशद ,पवन कुमार ओझा, हाजी अख्तर हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद अफाक सिद्दीकी, निजामुद्दीन, मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान, हरमनजी सिंह, दलजीत कौर, सरदार पतविंदर सिंह आदि रहे।