जादोपुर गांव में जमीन के विवाद में महिला पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला समेत कई लोग चोटिल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 38 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
सोरांव थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव की रहने वाली विभा पांडेय ने आरोप लगाया कि 25 जून की रात गांव के अनिल पांडेय, अनीता, उमेश पासी समेत कई लोगों ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को विभा पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अनिल पांडेय, उमेश पासी समेत 14 लोगों को नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।